Hero Mavrick 440 New Model 2025: नमस्कार दोस्तों, हीरो मोटोकॉर्प ने अभी हाल ही में अपनी नई क्रूजर बाइक Hero Mavrick 440 को भारतीय बाजार में पेश किया है। अपने दमदार लुक और पावरफुल परफॉर्मेंस के चलते यह बाइक तेजी से युवाओं के बीच लोकप्रिय हो रही है। रॉयल एनफील्ड जैसी दमदार बाइकों को टक्कर देती यह बाइक शानदार क्रूजर फीलिंग के साथ जबरदस्त सेफ्टी और एडवांस फीचर्स भी ऑफर करती है। आज हम आपको इस बाइक के हर खास पहलू फीचर्स, इंजन, माइलेज और कीमत के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Hero Mavrick 440 New Model 2025 Advanced Features

अगर फीचर्स की बात करें तो New modal Hero Mavrick 440 में आपको आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ- साथ बेहतरीन सेफ्टी का ध्यान रखा गया है। इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। साथ ही एलईडी हेडलाइट, एलईडी इंडिकेटर्स, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट और मल्टीपल राइडिंग मोड्स जैसे फीचर्स भी शामिल हैं।
वहीं सेफ्टी के लिहाज से इसके फ्रंट और रियर में डुअल डिस्क ब्रेक, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ट्यूबलेस टायर्स और मजबूत अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो राइड को और भी सुरक्षित बनाते हैं।
Hero Mavrick 440 New Model 2025 Suspension & Braking System
New Hero Mavrick 440 Bike को मजबूत ट्रेलिस फ्रेम पर तैयार किया गया है, जो बाइक को बेहतर स्टेबिलिटी देता है। सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो इसमें आगे की ओर 43 मिमी टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर मिलते हैं। ब्रेकिंग को बेहतर बनाने के लिए इस बाइक में डुअल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में 320 मिमी और रियर में 240 मिमी डिस्क ब्रेक का इस्तेमाल किया गया है।
राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए इसमें 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं, जिन पर आगे 110-सेक्शन और पीछे 150-सेक्शन के स्टील बेल्टेड रेडियल टायर्स चढ़े हैं।
Hero Mavrick 440 New Model 2025 Engine & Mileage

इंजन की बात करें तो New Hero Mavrick 440 में कंपनी ने 440cc का BS6 कंप्लायंट, सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन देखने को मिलता है। जो 27 bhp की पावर और 36 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है | जो शानदार पिकअप और स्मूद गियर शिफ्टिंग सुनिश्चित करता है।
इसका दमदार इंजन न सिर्फ पावरफुल राइडिंग का आनंद देता है, बल्कि अच्छी माइलेज भी प्रदान करता है, जो लॉन्ग राइड्स के शौकीनों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Engine | 440 cc |
Power | 27.36 ps |
Torque | 36 nm |
Mileage | 32 kmpl |
Kurb weight | 191 kg |
Brakes | Double Disc |
Hero Mavrick 440 New Model 2025 Price In India

यदि आप भी एक बजट-फ्रेंडली क्रूजर बाइक की तलाश में हैं, जो दमदार लुक, बेहतरीन पावर और आधुनिक फीचर्स के साथ आए, तो New Modal Hero Mavrick 440 Bike आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। कीमत की बात करें तो इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत ₹1.99 लाख से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत ₹2.24 लाख तक जाती है। इतने शानदार फीचर्स के साथ इतनी कीमत वाकई काबिले तारीफ है।
जिसका सीधा मुकाबला रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350, जावा 42, होंडा H’ness CB350 और येज़्दी रोडस्टर जैसी बाइकों से है।
Disclaimer: आपको जानकारी के लिए बता दें की यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। कृपया Hero Mavrick 440 New Model 2025 और इससे जुड़ी सभी जानकारियों की पुष्टि करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाईट या अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें|
Read More:
- New Honda SP 160 2025: अब और भी ज्यादा दमदार परफॉर्मेंस और यूनिक लुक के साथ हुई लॉन्च
- New Yamaha Nmax 155 की लॉन्च डेट आई सामने ,जानिए कब होगी भारतीय मार्केट में पेश , जानिए फुल डिटेल्स
- New Yamaha R15: नए अवतार के साथ लड़कियों का दिल जीतने आई न्यू Yamaha R15, मिलेगा 55Kmpl का शानदार माइलेज
- KTM 1390 Super Duke R: रफ्तार का नया राजा बनकर सड़कों पर लौटा, जबरदस्त इंजन के साथ दमदार माइलेज
- Honda Shine 2025: विश्वास का दूसरा नाम हर सफर में आपका भरोसेमंद साथी
Pingback: Maruti Alto K10 : मात्र ₹10,527 की आसान मंथली EMI पर घर लाएं यह शानदार कार