Range Rover Evoque 2025: शहर की सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों तक देती है शाही राइड का असली मजा

Range Rover Evoque 2025: शहर की सड़कों से लेकर ऊबड़-खाबड़ रास्तों तक देती है शाही राइड का असली मजा

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Range Rover Evoque 2025: नमस्कार दोस्तों ,अगर आप भी लग्ज़री SUV के शौकीन हैं, तो Range Rover का नाम तो आपने ज़रूर सुना होगा। यह ब्रांड लंबे समय से अपनी शानदार डिजाइन, दमदार परफॉर्मेंस और हाई-क्लास फीचर्स के लिए देश भर में मशहूर है। इसी कड़ी में Range Rover Evoque 2025 एक ऐसा मॉडल है जो स्टाइल और टेक्नोलॉजी का शानदार मेल है। इसे यूके में डिज़ाइन किया गया है और भारत में तैयार किया गया है ,जो की इसे खास बनाता है।

Range Rover Evoque 2025 Design & Style

Range Rover Evoque 2025 Design & Style
Range Rover Evoque 2025 Design & Style

डिजाइन की बात करे तो Range Rover Evoque का डिजाइन “Reductive & Sophisticated” थीम पर बेस्ड है, जो कमाल है | इसकी एक्सटीरियर फिनिश क्लीन और प्रीमियम लगती है। Pixel LED हेडलाइट्स, स्लाइडिंग पैनोरमिक रूफ और शार्प बॉडी लाइन इसे एक रॉयल SUV की फील देती हैं।

वहीं इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें Extended Windsor लेदर का इस्तेमाल किया गया है और 14-वे इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स दी गई हैं, जिससे हर राइड में लग्ज़री का एहसास होता है।

Range Rover Evoque 2025 Modern Technology

Range Rover Evoque 2025 Modern Technology
Range Rover Evoque 2025 Modern Technology

Evoque 2025 में आपको लेटेस्ट Pivi Pro इंफोटेनमेंट सिस्टम देखने को मिलने वाला है, जिसमें 11.4-इंच का कर्व्ड ग्लास टचस्क्रीन मिलता है। इसी स्क्रीन से वॉल्यूम, सीट, और क्लाइमेट कंट्रोल जैसे कई फंक्शन एक टच में ऑपरेट होते हैं।

USB-C पोर्ट्स, वायरलेस चार्जिंग और OTA (Over The Air) अपडेट जैसी टेक्नोलॉजी इसे और स्मार्ट बनाती हैं। मतलब आपकी कार हर वक्त अपडेट रहेगी, बिना सर्विस सेंटर जाए।

Range Rover Evoque 2025 Cabin Air Purification Plus

Evoque में एडवांस्ड Cabin Air Purification Plus सिस्टम लगाया गया है, जो PM2.5 फिल्ट्रेशन और CO2 कंट्रोल के ज़रिए केबिन को हमेशा फ्रेश और हेल्दी बनाए रखता है। ये फीचर खासकर शहरों में बहुत फायदेमंद है, जहां ट्रैफिक और प्रदूषण की आम समस्या है।

Range Rover Evoque 2025 Engine & features

इंजन की बात करें तो इस SUV में आपको 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन देखने को मिलने वाला है ,जो 184 kW की पावर और 365 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह केवल 7.6 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ सकती है, जो इसे परफॉर्मेंस के मामले में काफी मजबूत बनाता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमे सेफ़्टी का भी पूरा ध्यान रखा गया है ,इसमें आपको 3D सराउंड कैमरा, फ्रंट-रियर पार्किंग एड, ड्राइवर कंडीशन मॉनिटर और क्रूज़ कंट्रोल जैसे स्मार्ट सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलते है, जो हर सफर को सुरक्षित और आरामदायक बनाते हैं।

Maruti Cervo New Car Model 2025: दमदार इंजन और बेहतर माइलेज के साथ आएगी गरीबों के लिए बस इतनी कम कीमत पर

Range Rover Evoque 2025 Price & Variants

Range Rover Evoque 2025 Price & Variants
Range Rover Evoque 2025 Price & Variants

कीमत के बारे में बात करें तो भारत में Range Rover Evoque 2025 की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹64.12 लाख से शुरू होती है। हालांकि, कलर ऑप्शन और वेरिएंट्स के हिसाब से इसमें बदलाव हो सकते हैं। Evoque पेट्रोल (R-Dynamic SE) और डीज़ल (S ट्रिम) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

Disclaimer: आपको जानकारी के लिए बता दें की यह लेख इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। कृपया Range Rover Evoque 2025 और इससे जुड़ी सभी जानकारियों की पुष्टि करने के लिए इसकी आधिकारिक वेबसाईट या अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क करें|

Read More:

Author

  • नमस्कार दोस्तों , मेरा नाम इशू है में पिछले 2 शाल से कंटेन्ट राइटिंग और ब्लॉगिंग कर रही हूँ | मुझे न्यूज वेबसाईट पर काम करने का लगभग 2 शाल का अनुभव है, नई- नई जानकारियों के साथ अपडेट रहना मुझे प्रेरित करता है | आप सभी का इस सफर में मेरा साथ देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया |

    View all posts
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top